MP By Election : खूंटा टोला सभा को संबोधित करेंगे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

खूंटा टोला सभा को संबोधित करेंगे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
अनूपपुर से राजकमल पांडे की रिपोर्ट : –
अनूपपुर / भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर विधानसभा के प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह के समर्थन में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 27 अक्टूबर 2020 को जैतहरी के खूंटा टोला मे शाम 4:00 बजे आम सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन पर आम सभा में प्रमुख रूप से भाजपा प्रत्याशी मंत्री बिसाहूलाल सिंह, पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला, मंत्री मीना सिंह, सांसद हिमाद्री सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल रौतेल अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र मरावी, रामदास पुरी के अलावा सभी मंडल अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। बूथ स्तर को लेकर सभी तैयारियां पदाधिकारी द्वारा पूरी कर लीं गई हैं। मोर्चा प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रात्रि विश्राम अनूपपुर जिले में ही करेंगे ऐसी रूपरेखा संगठन द्वारा तैयार की गई है।