मप्र उपचुनाव : BSP ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची, जानिए कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश की खाली पड़ी 28 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी हैं। इस सूची में 10 नाम हैं। 

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के आदेश पर मध्यप्रदेश के बसपा अध्यक्ष इंजी रमाकांत पिप्पल की ओर से शुक्रवार को यह घोषणा की गई हैं।

जानिए किस सीट से किसको मिला टिकट

दतिया जिले की भांडेर सीट से – पूर्व मंत्री महेंद् बौद्ध

रायसेन जिले की सांची से – इंजी. पूरन सिंह अहिरवार

राजगढ़ जिले की ब्यावरा से – गोपाल सिंह भिलाला

मंदसौर जिले की सुवासरा से – शंकरलाल चौहान 

ग्वालियर जिले की ग्वालियर सीट से – हरपाल मांझी 

खंडला जिले की मांधाता से – जीतेंद्र वासिन्द

गुना जिले की बमौरी से – रमेश डाबर

ग्वालियर जिले की ग्वालियर पूर्व से – महेश बघेल

इंदौर जिले की सांवेर से – विक्रम सिंह गहलोत

आगर जिले के आगर से – गजेंद्र बंजारिया 

बता दे कि यह प्रत्याशी भाजपा-कांग्रेस दोनों का ही गणित बिगाड़ सकते हैं। इससे पहले बसपा 8 प्रत्याशियों की सूची पहले ही जारी कर चुकी हैं।

Exit mobile version