MP : टैक्स वसूली के नोटिस के बाद High Court पहुंचे बस संचालक, सरकार खामोश …

मध्यप्रदेश/जबलपुर – मध्यप्रदेश में लॉकडाउन के दौरान मार्च के बाद से लगातार 3 महीने तक बसों के पहिए थमे रहे। हालांकि राजय में अभी भी बसों के पहिए जाम हैं। इसी वजह से बस संचालकों ने राज्य सरकार से टैक्स माफी की अपील की थी। लेकिन सरकार द्वारा इस पर कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। 

अब इस मामले को लेकर बस संचालक हाईकोर्ट पहुंच गए हैं।

हालांकि, इस से पहले बस मालिकों ने पहले अपने स्तर पर सरकार से टैक्स माफी की मांग की थी। बावजूद इसके बस संचालकों को प्रदेश सरकार द्वारा टैक्स वसूली का नोटिस भेजा गया। जिसके बाद बस संचालक हाईकोर्ट पहुंच गए। 

इस मामले पर गुरूवार को सुनवाई हुई, ये इस मामले में दूसरी सुनवाई थी। प्रदेश सरकार की तरफ से इस मामले में कोई जवाब पेश नहीं किया गया हैं। सरकार ने इस मसले पर कोर्ट से 15 दिनों का समय लिया हैं।

Exit mobile version