
मध्यप्रदेश/भोपाल – शिवराज सरकार के चौथे कार्यकाल का पहला बजट वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा विधानसभा में पेश कर रहे हैं। पूरा बजट आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश पर फोकस हैं।
वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने की इसकी घोषणा
प्रदेश में 2441 किलोमीटर की नई सड़कें बनाई जाएंगी।
220 नए सर्व सुविधायुक्त स्कूल बनाएंगे जाएंगे।
प्रदेश में 1 हजार 250 एमबीबीसी सीटें की जाएंगी।
प्रदेश में 7 मेडिकल कॉलेज की घोषणा की गई।
गांव और शहरों को घर-घर नल के जरिए पानी पहुंचाने के लिए बजट को साढ़े तीन गुना बढ़ा दिया गया हैं। अब इस पर 5962 करोड़ रुपए खर्च करेंगे। पहले यह बजट 1364 करोड़ रुपए था।
किसानों पर फोकस
वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि किसानों के लिए बजट में विशेष प्रावधान किया गया हैं। जगदीश देवड़ा ने कहा कि किसानों को बगैर ब्याज के ऋण देने के लिए 1 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया हैं। हमने किसान सम्मान निधि योजना लागू की है। किसानों को 6 हजार प्राप्त हो रहे हैं। 78 लाख किसानों को 8 हजार करोड़ रुपए प्राप्त हो चुके हैं। हमारे मुख्यमंत्री ने इस योजना को टॉप अप करते हुए किसान कल्याण योजना में चार हजार रुपए और बढ़ाया है। मप्र में किसानों को 10 हजार रुपए दिए जा रहे हैं।
गैस पीड़ितों के लिए बड़ा ऐलान
बजट में भोपाल के गैस पीड़ितों के लिए बड़ा ऐलान किया गया हैं। केंद्रीय पेंशन योजना बंद होने के बाद अब पीड़ितों को राज्य सरकार के स्वयं के स्तर से पेंशन उपलब्ध कराएगी।