
भोपाल/प्रियंक केशरवानीः- मध्यप्रदेश में आज से विधानसभा बजट सत्र शुरू हो गया है, इसके पहले ही सत्र में हंगामें की स्थिति बन चुकी थी लेकिन फिर सामान्य हो गई। बता दें कि आज से शुरू हुआ बजट सत्र 7 मार्ज से 25 मार्च तक चलना है। इस बीच सदन में 13 बैठकें होंगी। वहीं बजट सत्र की अवधी बढाने के लिए पूर्व मुध्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने मौजूदा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। कमलनाथ ने पत्र में लिखा कि विधानसभा बजट सत्र की अवधि 31 मार्च तक बढ़ाने की मांग की है।
कमलनाथ ने पत्र में लिखा है कि वर्तमान बजट सत्र की अवधि काफी कम है। उस दौरान सिर्फ 13 बैठकें होंगी, इसमें भी पहले दिन सिर्फ राज्यपाल का अभिभाषण, दूसरे दिन दिवंगत माननीय पूर्व सासंदों/विधायकों और भारत रत्न लता मंगेश्कर को श्रद्धांजलि दी जाएगी। 9 मार्च को बजट पेश होगा, शेष 10 दिन में बजट सत्र की सम्पूर्ण कार्यवाही को किया जाना है। बजट की अवधि कम है सत्र का समय बढ़ाने से आमजन से जुड़े ज्वलंत व समसामयिक मुद्दों पर सार्थक चर्चा हो सकेगी।