
भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में चल रहे सियासी घमासान के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि बेंगलुरु से कुछ विधायकों को स्पेशल प्लेन से भोपाल लाया जा रहा हैं।
जिसको देखते हुए राजा भोज एयरपोर्ट पर हलचल बढ़ गई हैं। सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किये गए हैं। बताया जा रहा है कि 200 के लगभग पुलिस फोर्स तैनात किया गया हैं। इसके अलावा भोपाल पुलिस को अलर्ट पर रखा गया हैं। एयरपोर्ट से विधानसभा तक भारी पुलिस बल को तैनात किया गया हैं।