खोजें

MP Board 12th Class Results : अब ऐसे होगा तैयार, बदला फॉर्मूला

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

MP Board 12th Class Results : अब ऐसे होगा तैयार, बदला फॉर्मूला

मध्यप्रदेश/भोपाल : पिछले दिनों स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 10वीं,11वीं और 12वीं के अंकों को आधार बनाकर रिजल्ट निकालने का फार्मूला तैयार किया गया था। लेकिन निजी स्कूल संचालकों ने यह कहकर फॉर्मूला खारिज कर दिया कि उनके पास 11वीं का पिछले साल का कोई रिकॉर्ड नहीं, ऐसे में MP Board के 12वीं का रिजल्ट तैयार करने में परेशानी आएगी। इसलिए इस फार्मूले को बदला जाए।

पिछले फॉर्मूलें में कई दिक्कतों के चलते स्कूल शिक्षा विभाग नए फॉर्मूले पर विचार कर रहा हैं। इसको लेकर तैयारियां शुरु हो गई हैं। माना जा रहा है कि एक दो दिन में नया रिजल्ट का फार्मूला तैयार कर लिया जाएगा।

नए फॉर्मले के अनुसार, 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम और 12वीं के रिवीजन और छमाही परीक्षा के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जा सकता हैं। चुंकी 10वीं में 6 विषय होते हैं और 12वीं में 12 से 15 विषय, ऐसे में 10वीं के सभी विषयों का 12वीं के विषयों से मैपिंग कर 60 फीसद से अधिक अंक लिए जा सकते है और 20 फीसद बारह 12वीं के आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर रिजल्ट का फार्मूला बनाए जाने की संभावना हैं। 

खबरों की मानें तो एक से दो दिन में मंत्री समूह की बैठक में स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के सामने नया फॉर्मूल रखे जाने की संभावना हैं। 

 

Exit mobile version