MP Board Results 2020 : पिपरिया के ब्राइट कैरियर स्कूल से प्रियंका पटेल ने किया टॉप, दौड़ी खुशी की लहर

मध्यप्रदेश/होशंगाबाद – लंबे इंतज़ार के बाद आज मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट (MP Board 12th Result) जारी हो गया हैं। इस बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी हैं।

बता दे कि होशंगाबाद जिले से प्रियंका पटेल ने ब्राइट कैरियर स्कूल से कॉमर्स में टॉप किया हैं। प्रियंका पटेल के टॉप करने पर जिले में खुशी की लहर दौड़ उठी हैं। वहीं, उनकी इस उपलब्धि पर उनके परिवार सहित ब्राइट कैरियर स्कूल प्रिंसिपल सुनील दुबेबे ने भी बधाई दी हैं।

प्रियंका पटेल ने 12वीं कक्षा में टॉप करने पर खुशी जाहिर की। साथ ही बताया कि भविष्य में आगे वो क्या करना चाहती हैं। प्रियंका पटेल ने बताया कि वो IAS बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि लॉक डाउन लगने के कारण थोड़ा परेशान थी। डरी हुई थी। लेकिन उन्होंने लॉक डाउन में भी पढ़ाई करना नहीं छोड़ी। जिसका नतीजा आज उन्होंने जिले में टॉप किया हैं।

Exit mobile version