MP Board ने ज़ारी किया 12वी का टाइम टेबल

भोपाल, गौतम कुमार

सीबीएसई (CBSE) के बाद मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल ने भी 12वीं की बची हुई परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है। बता दे की माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने हायर सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी व्यवसायिक परीक्षा 2020 की बची हुई परीक्षाओं का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है।

बची हुई सभी परीक्षाएं 9 जून से 15 जून के बीच ली जाएंगी। सभी स्कूलों के प्रिंसिपल को या निर्देश दिया गया है कि सभी विद्यार्थियों को यह जानकारी पहुंच जाए यह सुनिश्चित करें। बता दें कि कोरोना वायरस के पेलते संक्रमण को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 20 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित होने वाले सभी परीक्षाएं रद्द कर दी थी।

Exit mobile version