ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

MP: आपसी विवाद में खुनी संघर्ष

खंडवा। मध्यप्रदेश में दबंगो का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला खंडवा जिले से सामने आया है। जहां आपसी विवाद में एक युवक पर दो लड़कों ने चाकू और ब्लेड से हमला कर दिया। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के बाद परिजनों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

ये था मामला
पूरा मामला खंडवा के आनंद नगर मंदिर का बताया जा रहा है। जहां घायल युवक राम कनाडे ने बताया कि मोहसिन ने फोन करके उसे बुलाया था। इसके बाद उस पर चाकू और ब्लेड से हमला कर दिया। वहीं घटना की जानकारी लगने के बाद से पुलिस ने जाँच के लिए घायल राम कनाडे का जब्त कर लिया है। फ़िलहाल पुलिस आरोपी युवकों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि हमला करने वाले दोनों युवक और घायल राम कनाडे आपस में दोस्त है। किसी बात को लेकर इनमें विवाद हो गया था। जिसके बाद यह घटना हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button