2 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

भिंड की उखड़ी सड़क से जनता त्रस्त, विधायक ने ली ठेकेदार और नपा अफसरों की क्लास

भिंड की उखड़ी सड़क से जनता त्रस्त, विधायक ने ली ठेकेदार और नपा अफसरों की क्लास

भिंड की उखड़ी सड़क से जनता त्रस्त, विधायक ने ली ठेकेदार और नपा अफसरों की क्लास

 

 

भिंड:- मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चाहे यह बात कहते हो कि प्रदेश की सड़कें अमेरिका की सड़कों से बेहतर है पर हकीकत में सड़कों की जर्जर स्थिति है.

 

 भिंड की जनता जर्जर सड़कों से परेशान है इसी बीच भिंड के विधायक संजीव सिंह कुशवाहा सड़कों के हाल जानने के लिए सड़कों पर उतरे. जब उन्होंने सड़कों की जर्जर स्थिति देखी तो इंजीनियर और ठेकेदारों की सड़कों पर ही जमकर क्लास ली.

 

 भिंड में टाटा कंपनी के इंजीनियर और नगरपालिका के इंजीनियर लगातार लापरवाही करते रहते हैं जिससे जनता त्रस्त होती रही है. विधायक ने कहा कि अगर जल्द से जल्द सड़कों की स्थिति ठीक नहीं होती है तो विधानसभा में इसकी आवाज उठाऊंगा.

 

 पिछले दिनों भिंड विधायक ने चेतावनी दी थी लेकिन सड़कों की स्थिति वैसे की वैसी ही बनी रही

 

पूर्व में विधायक का एक वीडियो भी वायरल हुआ था उन्होंने कहा था कि अगर व्यवस्था में सुधार नहीं किया जाता है तो बिल्डिंग की सबसे ऊपर छत पर लटका दूंगा. विधायक के बार-बार चेतावनी के बाद में टाटा कंपनी के इंजीनियरों को असर नहीं हो रहा है.

 अब देखना होगा कि इस बार चेतावनी के बाद इंजीनियर और ठेकेदारों द्वारा सड़कों की स्थिति में सुधार किया जाता है या नहीं.

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।