वीडी शर्मा ने इन दिग्गज नेताओं के साथ बैठक कर, तैयार की खास रणनीति, खुलासा होते ही कांग्रेस में मचेगा हड़कंप!

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – इन दिनों मध्यप्रदेश की सियासत गरमाई हुई हैं। इस समय प्रदेश में ऊपर से लेकर नीच तक सियासी माहौल बना हुआ हैं। दरअसल, 16 मार्च से विधानसभा का बजट सत्र शुरु हो रहा है जो 13 अप्रैल तक चलेगा। सत्र के दौरान ही 26 मार्च को राज्यसभा की तीन सीटों के लिए निर्वाचन होना हैं। इसके अलावा विधानसभा की दो सीटों पर उपचुनाव भी होने हैं। ऐसे में इस समय प्रदेश का सियासी पारा सातवें आसमान को छू रहा हैं।
इस सियासी माहौल के बीच बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने एक ही दिन में अलग अलग वक्त पर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव से मुलाकात कर प्रदेश की सियासत को और भी गरमा दिया हैं। बंद कमरे में हुई इन बैठकों को लेकर अटकलों का दौर तेज हो गया हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या बीजेपी विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कुछ बड़ा प्लान कर रही हैं?
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा दिग्गज नेताओं के साथ बैठक कर खास रणनीति तैयार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि बजट सत्र के दौरान बीजेपी कोई चौंकाने वाला खुलासा कर सकती हैं। इसके अलावा खबर ये भी है की इन मुलाकात में राज्यसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई हैं।
क्या कहता है सीटों का गणित
सीटों के गणित के हिसाब से बीजेपी और कांग्रेस के पास एक-एक सीट आना तय हैं। जबकि तीसरी सीट के लिए दोनों पार्टियों को जुगाड़ करना होगा। हालांकि संख्या बल के आधार पर तीसरी सीट पर भी कांग्रेस का कब्जा तय माना जा रहा हैं। लेकिन बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ये साफ कर चुके हैं कि वो तीसरी सीट के लिए कांग्रेस को वॉक ओवर नहीं देगी। ऐसे में अगर तीसरी सीट के लिए बीजेपी ने अपना उम्मीदवार मैदान में उतारा तो सियासी तस्वीर क्या होगी ये देखना दिलचस्प होगा।
.jpeg)

.jpg)

