ग्लोबल गूंजताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

MP: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनावी रोड शो में भरेंगे हुंकार

भोपाल। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज मध्यप्रदेश पहुंचकर बीजेपी के पहले चुनावी रोड-शो में हुंकार भरेंगे। जिसके चलते नड्डा आज खरगोन में राज्य स्तरीय स्वरोजगार दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। खरगोन में महिला सम्मेलन और आवासीय भू-अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे। आपको बता दें कि कार्यक्रम में भूमिस्वामियों को संपत्तियों के अधिकार अभिलेख दिए जाएंगे। 423 हितग्राहियों को आवासीय भू-अधिकार मिलेगा। टीबी मुक्त भारत अभियान में पोषण आहार और सिकलसेल एनीमिया के दिव्यांगजन को प्रमाण पत्र वितरण भी होगा। प्रदेश में पहली बार किसी जिले में बड़ी संख्या में भू स्वामियों को संपत्तियों का अभिलेख अधिकार दिया जाएगा। यहां स्वामित्त्व योजना के 108220 को अधिकार अभिलेख दिए जाएंगे। 104.01 करोड़ रुपये के लोकार्पण और 572.96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास भी होगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का मिनट टू मिनट कार्यक्रम इस प्रकार है। बह 11:30 बजे बरुड हैलीपैड आगमन होगा, जहां उनका स्वागत किया जाएगा। सुबह 11:50 से रहीमपुरा चौराहा से नवग्रह मंदिर तक रोड शो होगा। दोपहर 12 बजे नवग्रह मंदिर के दर्शन करेंगे। 12:15 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर नेताओं के साथ भोजन और चर्चा करेंगे। 1 बजे से कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2:50 पर हैलीपैड के लिए रवाना होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button