Vishvas Sarang की Kamalnath Sarkar को चुनौती, दम है तो Scindia को बनाए प्रदेश अध्यक्ष

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश कांग्रेस में नोकझोक की खबरें थमने का नाम ही नहीं ले रहीं हैं। इस समय जहां सीएम कमलनाथ और कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच तनातनी चल रहीं हैं, वहीं दूसरी तरफ बीजेपी के नेता भी अब कांग्रेस नेता सिंधिया के समर्थन में उतर आए हैं। 

बता दे कि भाजपा की सरकार में मंत्री रहे और वर्तमान में बीजेपी के विधायक विश्वास सारंग ने कमलनाथ सरकार पर बड़ा हमला बोला हैं। साथ ही कमलनाथ को खुली चुनौती भी दे डाली हैं। विश्वास सारंग का कहना है कि गुटों में बंटी कांग्रेस  के साथ-साथ अब सरकार भी गुट और गिरोह में बट गई हैं।  
विश्वास सारंग ने सीएम कमलनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस में न प्रदेश अध्यक्ष बना है न बनेगा। कमलनाथ चाहते हैं कि वे ही दोनों पदों पर काबिज रहे। 

इसके अलावा विश्वास सारंग ने कहा है कि अगर कांग्रेस में दम है तो वह ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर बताएं। सारंग ने कहा कि कांग्रेस में योग्यता की कोई कदर नहीं है और जिस चेहरे के दम पर चुनाव लड़ा गया, वह चेहरा आज नेपथ्य में हैं और सड़क पर उतरने तक की बात कर रहा हैं। बता दे कि विश्वास सारंग की इस चुनौती के बाद कांग्रेस में हड़कंप मच गया हैं। 
 

Exit mobile version