MP; BJP को लगा बड़ा झटका: 2 दिग्गज नेताओं ने दिया इस्तीफा, बोले- कार्यकर्ताओं को किया जा रहा नजर अंदाज

ग्वालियर। अभी विधानसभा चुनाव आने में कुछ समय बाकी थी। लेकिन उससे पहले ही चुनावी साल में भाजपा को बड़ा झटका लग गया है। ग्वालियर में पार्टी के दो दिग्गज नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है। BJP के पूर्व संभागीय मीडिया प्रभारी सुबोध दुबे और किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतेंद्र सिंह गुर्जर ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। दरअसल, मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे चुनाव का समय पास आ रहा है, वैसे ही दल बदल का दौर शुरू हो गया है। ग्वालियर में BJP के पूर्व संभागीय मीडिया प्रभारी सुबोध दुबे और किसान नेता सतेंद्र सिंह गुर्जर ने आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। दोनों नेताओं ने प्रेस वार्ता कर BJP पर नजर अंदाज करने का आरोप लगाया।

सुबोध दुबे ने कहा कि उन्होंने 20 साल तक भारतीय जनता पार्टी में सेवक की तरह काम किया है, लेकिन अब पार्टी में कुछ महत्वाकांक्षी नेताओं के आ जाने से उनके जैसे कर्मठ जमीनी कार्यकर्ताओं को नजर अंदाज किया जा रहा है। सुबोध ने कहा कि उन्होंने अपनी पीड़ा पार्टी के बड़े नेताओं तक पहुंचाई, लेकिन कोई सुनने के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया है। फिलहाल वो किसी अन्य पार्टी में शामिल नहीं होंगे। किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतेंद्र सिंह गुर्जर ने भी उपेक्षा करने के आरोप लगाए हैं।

Exit mobile version