सभी खबरें

MP: उपचुनाव की जीत के लिए भाजपा ने कसी कमर, अनुसूचित जाति और ओबीसी वोटर्स पर फोकस 

मध्य प्रदेश में आने वाले दिनों में तीन विधानसभा और एक लोकसभा क्षेत्र में उप-चुनाव होने वाले है। फ़िलहाल अभी उप-चुनाव की तारीख का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन भाजपा के नेताओं ने जमीनी स्तर पर तैयारी तेज कर दी है। बता दें की प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने मिशन मोड़ पर काम शुरु कर दिया है| बीजेपी का फोकस उपचुनाव वाली सीटो के बूथ माइक्रो मैपिंग पर है| साथ ही बीजेपी ने इस बार 2018 में हारे हुए बूथों पर ज्यादा फोकस किया है| बीजेपी के मंत्रियो की फ़ौज खण्डवा लोकसभा, और जोबट, पृथ्वीपुर, रैगाव पर तैनात होगी| 
बीजेपी का फोकस फिलहाल अनुसूचित जाति और ओबीसी वोटर्स पर है|  खास बात ये है कि चार में से दो सीटों पर बीजेपी और दो पर ही कांग्रेस का कब्जा रहा था| वहीं आने वाले चुनाव में चारों ही सीटें जीतने के लिए दोनों ही पार्टियों ने कमर कस ली है| एक ओर जहां कांग्रेस सहानुभूति से चुनाव जीतने का प्लान बना रही है, वहीं बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस अब बची ही कहां है| 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button