सभी खबरें
बड़ी ख़बर – ये दिग्गज होंगे "शिवराज मंत्रिमंडल" में शामिल, सौंपे जाएंगे ये विभाग? अटकलें तेज़….!

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में कोरोना से अकेले जंग लड़ रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह अब अपने मंत्रिमंडल का गठन करने जा रहे हैं। हालांकि अभी केवल 5 मंत्री बनाए जाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर 12 बजे पूर्ण सावधानी के साथ संक्षिप्त समारोह में पांच मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी।
ये दिग्गज होंगे मंत्रिमंडल में शामिल, मिल सकता है ये विभाग
- नरोत्तम मिश्रा हो सकते हैं ग्रह मंत्री।
- तुसली सिलावट हो सकते हैं स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री।
- कमल पटेल को मिल सकता है राजस्व मंत्री का जिम्मा।
- गोविंद सिंह को मिल सकती है पंचायत एवं ग्रामीण विकास की जिम्मेदारी।
- मीना सिंह को मिल सकता है खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रालय का जिम्मा।




