MP : नाईट कर्फ्यू को लेकर शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

मध्यप्रदेश/भोपाल : मध्यप्रदेश अब संक्रमण नियंत्रण के मामले में 35वें स्थान पर है, जहां पॉजिटिविटी रेट 0.1% हैं। प्रदेश में लगातार कोरोना केसों में कमी देखी जा रहीं हैं। 

इसी बीच मध्यप्रदेश शासन ने बड़ा फैसला लिया हैं। शिवराज सरकार के आदेश अनुसार अब मध्यप्रदेश में 11:00 बजे रात से लेकर सुबह 6:00 बजे तक नाईट कर्फ्यू जारी रहेगा। मामले में गृह विभाग ने आदेश जारी किए हैं।

गृह विभाग ने आदेश जारी करते हुए कहा कि 15 जून को जारी दिशानिर्देश को विलोपित कर यह नियम जल्द से जल्द तत्काल प्रभाव से लागू किए जाएं। इससे पहले रविवार का लॉकडाउन खत्म किया गया था। 

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में Corona के केसों में लगातार कमी देखी जा रही है, बावजूद इसके राज्य सरकार किसी भी तरह के रिस्क लेने की स्थिति में नहीं हैं।

वहीं प्रदेश में कोरोना के टेस्ट जारी हैं। संक्रमित मरीजों को उचित स्वास्थ्य लाभ देकर संक्रमण को रोकने की तैयारी की जा रही हैं। 

Exit mobile version