भोपाल – दिक्कत में कमलनाथ सरकार, पटवारी संघ ने किया हड़ताल पर जाने का ऐलान 

भोपाल – कमलनाथ सरकार के मंत्री जीतू पटवारी और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पटवारियों को लेकर लाखों रुपए की रिश्वत लेने का आरोप लगाया था। सबसे पहले मंत्री पटवारी ने कहा था कि 100% पटवारी कोई भी काम करने के लिए रिश्वत लेते हैं। इस पर लगाम लगाना ज़रूरी हैं। इसके बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय ने गांधी जयंती के मौके पर पटवारियों और गिरदावरों को आधे हाथों लेते हुए लाखों रुपए रिश्वर लेने का आरोप लगाया। 

दिग्विजय सिंह ने कहा था कि मुझे बताया गया कि यहां नामांकन और बंटवारे के नाम पर पटवारी और गिरदावर एक-एक लाख, पांच-पांच लाख रुपए ले रहे हैं। इस पर तत्काल रोक लगनी चाहिए, यह जो परंपरा बीजेपी की थी इसे तत्काल समाप्त करना चाहिए। 

पटवारियों पर लगाए गए इन आरोपों के बाद अब पटवारियों ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैं। मप्र पटवारी संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया हैं। संघ की ओर से जारी बयान में कहा गया है पटवारी इस बयान से नाराज हैं। और उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, साथ ही सार्वजानिक माफ़ी मांगने की मांग की है, वहीं ऐसा नहीं करने पर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी हैं। 

बयान में कहा गया कि पटवारियों और गिरदावरों पर लाखों रुपए रिश्वर लेने का आरोप लगाया हैं। इन हालातों में हमारा मनोबल गिरा है और काम करना मुश्किल हो रहा हैं। बयान में कहा गया कि ऐसा प्रतीत होता है कि इनके द्वारा हमे सार्वजिनक रुप से अपमानित करने और मानसिक प्रताड़ित करने संबंधित प्रयास किया जा रहा हैं। इसलिए संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया हैं।  

Exit mobile version