सभी खबरें

BJP नेता भगवत सिंह पटेल का निधन, सुबह 11 बजे किया जाएगा अंतिम संस्कार

मध्यप्रदेश/बैतूल – भाजपा नेता और बैतूल से पूर्व विधायक भगवत सिंह पटेल का 84 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बताया जा रहा है कि एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां इलाज के दौरान शनिवार को उन्होंने अस्पताल में ही अपने जीवन की अंतिम सांस ली। 

भाजपा नेता के निधन के बाद पार्टी में शोक की लहर दौड़ उठी हैं। उनके निधन पर राजनैतिक क्षेत्र के अलावा, सामाजिक क्षेत्र में भी शोक की लहर हैं। वहीं कई दिग्गज नेताओं ने ट्वीट कर उनको श्रंद्धाजलि दी हैं। 

जानकारी के अनुसार भाजपा नेता  भगवत सिंह पटेल का अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे उनके गृहग्राम चुडिय़ा में किया जाएगा। इस से पहले उनके पार्थिव देह को जिला भाजपा कार्यालय में दर्शनार्थ के लिए रखा गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button