बंडा : जादू टोने का डर दिखाकर एक व्यक्ति ने महिला के साथ किया ऐसा, पुलिस ने पकड़ा

बंडा से अक्षय रजक की रिपोर्ट – क्षेत्र के ग्राम पिपरिया चौदा में एक महिला के साथ गहनों की ठगी का मामला सामने आया हैं। जिसमे महिला को जादू टोना का डर दिखा कर आटा मांगने आये एक व्यक्ति ने महिला से गहने ठग लिए। 

प्राप्त जानकारी अनुसार पिपरिया चौदा में बाई लोधी अपनी बच्ची के साथ घर पर थी। तभी एक व्यक्ति आटा मांगने आया और बाद में पति पर जादू टोना होने का डर दिखा कर महिला से पूजा कराने के बहाने गहने उतरवा लिए। 

बाद में जब महिला को ठगी का अहसास हुआ तो उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने इस मामले में संदेहियों को पकड़ा है। 

Exit mobile version