मप्र विधानसभा बजट सत्र : कमलनाथ ने बुलाई अहम बैठक, ये मास्टर प्लान बनाने की तैयारी

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में 22 फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने जा रहा हैं। इस सत्र में प्रदेश सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस ने 22 फरवरी को विधायक दल की बैठक बुलाई हैं। ये बैठक नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ के निवास स्थान पर होगी। सरकार को किस तरह घेरा जाए उसको लेकर कांग्रेस प्लान तैयार कर रहीं हैं।
लंबे समय बाद हो रहे विधानसभा के इस बड़े सत्र में कांग्रेस सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोडऩा चाहती। इसके लिए कमलनाथ ने सभी पूर्व मंत्रियों समेत कांग्रेस विधायकों को तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। कांग्रेस ने सभी विधायकों से तथ्यों और तर्कोँ के साथ सरकार पर सवाल खड़े करने को कहा हैं।
मालूम हो कि आज मध्यप्रदेश को आखिरकार नया विधानसभा अध्यक्ष मिल गया हैं। विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व देने की लंबे समय से चल रही मांग को मद्दे नजर रखते हुए इस पद पर रीवा के देवतालाब से विधायक गिरीश गौतम का चुना जाना लगभग तय हो गया हैं। पेशे से किसान रहे गिरीश गौतम को विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा रहा हैं।
इसी बीच अब खबर ये भी है कि भाजपा उपाध्यक्ष का पद भी अपने पास रखना चाहती है, जबकि कांग्रेस उपाध्यक्ष का पद चाहती हैं। ऐसे में 22 फरवरी को वाली वाली बैठक में इस मुद्दे पर भी चर्चा की जाएगी। कमलनाथ द्वारा बुलाई गई ये बैठक काफी अहम मानी जा रहीं हैं।




