
मध्यप्रदेश/भोपाल : महाराष्ट्र में अभी कोरोना वायरस के रोज सैंकड़ों मामले सामने आ रहे हैं। जिसको देखते हुए राज्य की शिवराज सरकार ने एक बार फिर बड़ा फ़ैसला लिया हैं। जिसके तहत अब मध्य प्रदेश में 14 जुलाई तक महाराष्ट्र से आने-जाने वाली बसों के संचालन पर रोक लगाई गई हैं। प्रदेश से कोई बस महाराष्ट्र जाएगी और न ही वहां से कोई बस प्रदेश में आएगी। ये फैसला शिवराज सरकार ने लिया है, वहीं परिवहन विभाग ने भी इसको लेकर आदेश जारी कर दिए हैं।
परिवहन विभाग ने हाल ही में महाराष्ट्र को छोड़कर तीन राज्य उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के लिए अंतर्राज्यीय बस सेवा शुरू की थी। हालांकि, इन यात्री बसों के संचालन के दौरान बस मालिकों को कोरोना गाइड लाइन का पालन खुद भी करना होगा और साथ ही यात्रियों को भी इसका पालन कराना होगा। यदि कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया तो परिवहन विभाग की टीम उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करेगी।
मध्यप्रदेश में महाराष्ट्र से आने- जाने वाली बसों के संचालन पर रोक आगामी आदेश तक बरकरार रहेगी। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं। बता दे कि कोरोना वायरस के व्यापक संक्रमण पर प्रभावी रोकथाम को लोकहित में जरूरी बताया, इसलिए ही मध्य प्रदेश में महाराष्ट्र राज्य से आने और जाने वाले बस परिवहन संचालन को स्थगित किया गया हैं।