ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

MP: चुनावी माहौल के बीच बीजेपी को फिर लगा झटका: सिंधिया समर्थक ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ली कांग्रेस की सदस्यता

भोपाल। मध्यप्रदेश में चुनावी माहोल के बीच नेताओं का दलबदल जारी है। इसी बीच एक बार फिर बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी प्रदेश कार्य समिति सदस्य और सिंधिया समर्थक समंदर पटेल ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है।

नीमच से बीजेपी प्रदेश कार्य समिति सदस्य और सिंधिया समर्थक समंदर पटेल ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में शामिल हुए है। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी समेत कई नेता मौजूद रहे।

बीजेपी में हो रही थी घुटन- समंदर
कांग्रेस में शामिल होने के बाद समंदर पटेल ने कहा कि बीजेपी में घुटन महसूस हो रही थी। वहां न सम्मान और न ही कोई मंच मिला। भाजपा के वरिष्ठ नेता उनके साथ भेदभाव करते थे। उन्होंने कहा कि उनकी लोकप्रियता के चलते बीजेपी नेताओं को डर था कि कहीं विधानसभा से टिकट न मिल जाए। बीजेपी नेताओं को डर था कि कहीं मैं विधायक न बन जाऊं। मैं सिर्फ सिंधिया के आदेश से बीजेपी में गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button