
MP दो साल की मासूम से रेप के आरोपी को मिली 20 साल की उम्र कैद
इंदौर में दो साल की मासूम को आखिरकार न्याय मिल ही गया| यह मामला 2018 का इंदौर का है, जहां एक 2 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदे ने दुष्कर्म किया था| मामले की सुनवाई जब से ही चल रही थी लेकिन आरोपी को कोई सजा नहीं मिली थी| लेकिन अब जिले की एक अदालत ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है| आरोपी पर 15 हजार रुपए का जुरमाना भी लगाया है| वहीं उप संचालक अभियोजन बीजी शर्मा ने बताया कि विशेष न्यायधीश [पॉक्सो अधिनियम] सविता सिंह ने आरोपी लखन बसोड़ जो ऋषि पैलेस द्वारकापुरी का रहने वाला है, उसे 20 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई|