MP: PIU अधिकारियों की लापरवाही के चलते हो सकता है बढ़ा हादसा: अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

रायसेन। मध्यप्रदेश सरकार उत्तम स्वास्थ व्यवस्था को लेकर कई तरह के दावे करती है। लेकिन सरकार के सारे दावे झूठे साबित नजर आ रहे हैं। ताजा मामला रायसेन जिला अस्पताल से सामने आया है। जहाँ अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर की छत का प्लास्टर गिरने से नर्सिंग ऑफिसर घायल हो गईंं। उनके सिर में चोट आई है। इस हादसे के बाद ओटी में कार्य करने वाले चिकित्सक और पैरा मेडिकल स्टॉफ दहशत में है, क्योंकि बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है। आपको बता दें कि यह घटना बुधवार दोपहर करीब 1 बजे की है। घायल ऑफिसर का नाम ममता बाथरी है।
अधिकारियों के लेटलतीफी से हो सकता है बड़ा नुकसान
ओटी स्टॉफ ने बताया कि इससे पहले भी इस तरह की घटना हुई थी, लेकिन इसके बाद भी ओटी को नवीन भवन में शिफ्ट नहीं किया जा रहा है। इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आपको बता दें कि नवीन भवन में कुछ छोटे-छोटे कार्य बाकी रह गए हैं और उन कार्यों को किए जाने में में पीआईयू के अधिकारियों द्वारा मनमानी करते हुए लेटलतीफी की जा रही है, जिसकी वजह से जर्जर भवन में ओटी संचालित हो रही है। जिससे अस्पताल के स्टॉफ सहित मरीजों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। वहीं इस हादसे के बाद अब पीआईयू विभाग द्वारा दावा किया जा रहा है कि 10 दिन के भीतर नवीन भवन को हैंड ओवर कर दिया जाएगा।


.jpeg)

