मप्र में गेहूं खरीदी का नया रिकॉर्ड किया गया दर्ज, 9वें ही दिन आंकड़ा पहुंचा इतना, किसानों में दौड़ी खुशी की लहर

मध्यप्रदेश/भोपाल – कोरोना संकटकाल के दौरान मध्यप्रदेश ने एक नया रिकॉर्ड दर्ज किया हैं। दरअसल, गेहूं खरीदी का जो आंकड़ा पिछले साल 21वें दिन पहुंचा था, वो इस साल 9वें ही दिन में छू लिया हैं। बता दे कि समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के 9वें दिन में 11 लाख मीट्रिक टन खरीदी का आंकड़ा हो गया हैं। जबकि पिछले साल इस आंकड़े तक पहुंचने में 21 दिन लगे थे।
खास बात यह है कि ये3 स्थिति तब है, जब सोशल डिस्टेंट का पालन कराने के लिए सीमित संख्या में किसानों को खरीदी केंद्रों पर बुलाया जा रहा हैं।
वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसके लिए सभी टीम को बधाई भी दी हैं। मुख्यमंत्री ने खरीदी की समीक्षा करते हुए इस बात पर संतोष जताया कि कोरोना के कारण सतर्कता के बावजूद खरीदी का काम तेजी से चल रहा हैं।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने चना और मसूर की खरीदी जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। इधर, अधिकारियों ने आश्वासन देते हुए कहा कि 28 अप्रैल से इसकी खरीदी शुरू की जा सकती हैं। इसके बाद सरसों की खरीदी भी की जाएगी।