28 अक्टूबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

MP : जून में 3 राज्यसभा सीटें होंगी खाली, BJP-Congress से इनके नाम चर्चा में…

भोपाल : मध्य प्रदेश में जून महीने में राज्यसभा की तीन सीटें खाली हो रही हैं इनमें बीजेपी से एम जे अकबर और संपतिया उईके की सीट है। जबकि एक सीट कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा की है।

खबरों की मानें तो कांग्रेस की तरफ से विवेक तन्खा का नाम लगभग तय माना जा रहा है।

जबकि बीजेपी की तरफ से चेहरा कौन होगा इसे लेकर पशोपेश बना हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा की तरफ से एक चेहरा केंद्र की ओर से तय किया जाएगा जबकि दूसरे चेहरे के तौर पर प्रदेश से किसी नेता को राज्यसभा भेजा जाएगा।

भाजपा की तरफ से दावेदारों की बात करें तो केंद्रीय चेहरे के तौर पर केंद्रीय मंत्री पीय़ूष गोयल का नाम सुर्खियों में है।

जबकि दूसरे चेहरे के लिए अनुसूचित जाति मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य का नाम तेजी से चर्चा में है। वहीं, कविता पाटीदार का नाम सुर्खियों में है।

बहरहाल, अब भाजपा और कांग्रेस किस को अपना उम्मीदवार बनाती है ये तो समय ही बताएगा। लेकिन प्रदेश में इन नामों को लेकर चर्चा का दौर तेज़ी के साथ चल रहा है।

 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।