खोजें

MP:190 लोगों ने इस्लाम छोड़कर अपनाया हिंदू धर्म; कही ये बात….

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

हरदा। मध्यप्रदेश के हरदा स्थित नेमावर में आज धर्मांतरण की तमाम साजिशों के बीच सनातन धर्म में लोगों ने वापसी की है। नर्मदा तट पर संतों के सानिध्य में 35 परिवार के 190 महिला-पुरुष ने इस्लाम धर्म को छोड़कर हिंदू धर्म में घर वापसी की है। दरअसल खातेगांव तहसील के जामनेर ग्राम के साथ ही आसपास क्षेत्रों के 35 परिवार आज मुस्लिम धर्म छोड़ करने अपने पूर्ववर्ती हिंदू धर्म में लौटकर घर वापसी की है। मंत्रोच्चारण कर शुद्धीकरण करवाया और सर्वप्रथम मुंडन संस्कार कर नर्मदा नदी में स्नान करवाकर जनेऊ संस्कार किया गया। फिर हवन में आहुति देकर नामकरण किया गया।

सावन के चौथे सोमवार के दिन सभी लोग प्राचीन सिद्धेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां पूजा अर्चना कर भोले शंभू भोलेनाथ के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि परिस्थितिवश हमने भले ही इस्लाम स्वीकार कर लिया था, लेकिन आज भी हमारे शरीर में हमारे पूर्वजों का खून दौड़ रहा है। जिसने हमको हमारी जड़ों से जोड़े रखा था। वहीं पूर्व में रहे रफीक ने चर्चा के दौरान कहा कि अब हम रामा हो गए हैं। हम भटक गए थे। आज हमारी घर वापसी हुई है। वही बड़ी संख्या में महिलाओं के चेहरे पर भी खुशी की लहर देखी जा रही थी। उन्होंने चर्चा के दौरान कहा कि अब हम हिंदू बन गए हैं।

Exit mobile version