
हरदा : मध्यप्रदेश के हरदा ज़िले में उस समय हड़कंप मच गया जब यहां ग्राम नीमसराय में 6 दुर्लभ काले हिरणों के शव मिले।
काले हिरणों की मौत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने वहां आक्रोश दिखाया और कहा कि वन विभाग इस तरह के शिकार पर कोई ठोस कदम नहीं उठाता।
वहीं, वन विभाग के आला अधिकारी और वन अमला मौके पर पहुंचा तो उनके भी होश उड़ गए। शिकारी एक हिरण के सींग और अन्य अंग भी काटकर ले गए हैं।
शव देखने के बाद अधिकारियों ने आशंका जताई कि उन्हें पानी में जहर देकर मारा गया।लेकिन शवों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा।
बता दे कि वन विभाग ने बताया कि मृत पाए गए काले हिरणों में तीन नर और तीन मादा हैं। जानकारी के मुताबिक, इस घटना की जांच के लिए विभाग डॉग स्कवॉड को लेकर इलाके की खोजबीन कर रहा है।