खोजें

MP में फिर हुआ युवाओं से अमानवीय व्यवहार, गृहमंत्री ने कही बात

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

शिवपुरी। मध्यप्रदेश में मानवता को शर्मसार करने वाली खबरें अब आम होती जा रही है। हाल ही में सीधी से एक मामला समने आया। जिस पर राजनीती भी गरमाई हुई है। अब एक और नया मामला सामने आया है। जिससे पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। तजा मामला शिवपुरी जिले से सामने आया है। जहां दो युवकों के साथ अमानवीय व्यवहार करने के मामले में आरोपियों को गिरफ्तारी हो गई है। जिला प्रशासन ने आरोपियों को घर पर बुलडोजर भी चलवा दिया है।

दरअसल शिवपुरी जिले के नरवर थाना क्षेत्र के वरखाड़ी गांव में दो युवकों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। उन्हें मैला खिलाया गया। मुंह पर कालिख पोत और चप्पलों की माला पहनाकर उनका जुलूस निकाला था। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद अब 7 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। जिसमें दो महिलाएं भी शामिल है। 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्त्तार कर लिया है। एक आरोपी फरार बताया गया है।

Exit mobile version