लोकतंत्र पर सवाल खड़े करने वाले शिवपुरी SDM को हटाया, आदेश जारी

शिवपुरी : हालही में शिवपुरी एसडीएम और उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश प्रकाश शुक्ला का एक वीडियो तेजी से वायरल था। जिसमें वो ये कहते नज़र आ रहा है कि वोट डालना गलती, लोकतंत्र ही हमारे देश की सबसे बड़ी गलती है। हमने आपने वोट डालकर क्या किया? कितने भ्रष्ट नेता पैदा कर दिए है?

बता दे कि उमेश प्रकाश शुक्ला को ऐसा बयान देना महंगा पड़ गया हैं। निर्वाचन आयोग की अनुमति मिलने के बाद राज्य शासन ने उमेश प्रकाश शुक्ला को उनके पद से हटा दिया है। उमेश प्रकाश शुक्ला की जगह राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा की 2016 बैच की अधिकारी नीतू माथुर को शिवपुरी का अपर कलेक्टर बनाया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

 

Exit mobile version