
MP Election 2023 : कमलनाथ ने एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व मध्य प्रदेश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए बहुत बड़ी बाधा बनता जा रहा है। पीसीसी चीफ ने अधिकारियों को धमकी देना कि, अगर उन्होंने BJP के चुनाव चिन्ह ‘कमल’ का ध्यान नहीं रखा तो उसे छोड़ना मत, न सिर्फ आचार संहिता का खुला उल्लंघन है, बल्कि आपराधिक कृत्य है। उन्होंने आगे कहा कि, चुनाव प्रक्रिया के बीच में अधिकारियों को डराना और धमकाना लोकतंत्र की हत्या करने के बराबर है।
एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि, मैं मध्य प्रदेश के सभी अधिकारी कर्मचारियों का आवाहन करता हूं कि, उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं है, उन्हें सिर्फ वही कार्य करना चाहिए जो संवैधानिक दृष्टि से उचित है। एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि, आप राज्य शासन के कर्मचारी और अधिकारी हैं, ना कि किसी दल विशेष के।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने आगे अपने बयान में कहा कि, मुझे पूरी आशा है कि, अधिकारी कर्मचारी भी पहचानेंगे कि, कौन सा राजनीतिक दल लोकतंत्र को मजबूत कर रहा है और कौन सा राजनीतिक दल लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों को कमजोर कर रहा है। उन्होंने कहा कि, आइये हम सब मिलकर लोकतंत्र की रक्षा करें और लोकतंत्र को मजबूत करें।