MP: बीजेपी ने की दूसरी लिस्ट जारी करने की तैयारी: अब 64 सीटों की बारी

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने 39 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। वहीं अब दूसरी लिस्ट जारी करने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि भाजपा दूसरी सूची भी जल्द ही जारी कर देगी। इसके लिए राजधानी भोपाल में कल से मैराथन बैठकों को दौर शुरू होगा। जिसमें 64 सीटों पर प्रत्याशी चयन के लिए मंथन होगा। साथ ही जन आशीर्वाद यात्रा का रोड मैप भी फाइनल किया जाएगा।
कल से मैराथन बैठकों का दौर
केंद्रीय मंत्री और चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर, एमपी चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव और सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव कल भोपाल आएंगे। जहां वे मैराथन बैठकें करेंगे। जिसमें 64 सीटों पर प्रत्याशी चयन, दृष्टिपत्र, उम्मीदवारों को दिशा-निर्देश जारी करने और जन आशीर्वाद यात्रा के फाइनल रोड मैप पर चर्चा की जाएगी। इस बैठक में सीएम शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश वीडी शर्मा भी मौजूद रहेंगे।




