ताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेसभी खबरें

MP: पटवारी भर्ती पर जारी सियासतः कांग्रेस ने की CBI जांच की मांग, गृहमंत्री ने दी चुनौती

भोपाल। मध्यप्रदेश में पटवारी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को नियुक्तियों पर रोक लगा दी है। साथ ही परीक्षा केंद्र के परिणाम की नए सिरे से जांच कराने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद से लगातार इस मामले को लेकर सियासत जारी है।

कांग्रेस ने की CBI जांच की मांग
पटवारी भर्ती परीक्षा मामले में कांग्रेस नेता अरुण यादव ने आरोप लगाया कि सुनियोजित तरीके से इस आनलाइन परीक्षा में गड़बड़ी कर भर्ती करने का प्रयास किया गया है। व्यापक गड़बड़ियों को देखते हुए भर्ती प्रक्रिया की सीबीआई से जांच कराई जाए। वहीं बीजेपी प्रवक्ता गोविंद मालू का कहना है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उचित कार्रवाई की है जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

भाजपा का पलटबार
गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने पटवारी परीक्षा मामले पर कहा कि डर्टी पालिटिक्स में राहुल गांधी को भी घसीटा है। प्रियंका गांधी से झूठा ट्वीट कराया है। कांग्रेस झूठा आरोप लगा रही है। 1000 नहीं 114 पटवारी परीक्षा में पास हुए है। कांग्रेस को मेरी खुली चुनौती है कि खुले मंच पर सामने आए, एक एक सवाल का जवाब है। युवाओं को भ्रमित करने की राजनीति कर रहे है। जनाधार खो चुकी कांग्रेस युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। कहा कि- हमारे पास एक एक सवाल का जवाब है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button