ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

MP को मिली 2 और वंदे भारत की सौगात: PM ने भोपाल में 5 ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

भोपाल। मध्यप्रदेश को आज आज दो और वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल गई हैं। पीएम मोदी ने प्रदेश की राजधानी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ किया। उन्होंने पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

भोपाल जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस महाकौशल क्षेत्र को मध्य प्रदेश के मध्य क्षेत्र से जोड़ेगी। बेहतर कनेक्टिविटी से क्षेत्र के पर्यटन स्थलों को भी लाभ होगा। रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस झारखंड और बिहार के लिए पहली वंदे भारत रेलगाड़ी होगी। पटना और रांची के बीच कनेक्टिविटी को बढ़ाने वाली यह रेलगाड़ी पर्यटकों, छात्रों और व्यवसायियों के लिए वरदान साबित होगी। धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस कर्नाटक-धारवाड़ और हुबली में महत्वपूर्ण शहरों को बेंगलुरु से जोड़ेगी। गोवा (मडगांव)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस गोवा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस होगी। यह मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और गोवा के मडगांव स्टेशन के बीच चलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button