केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल की मां का हुआ निधन

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल की मां का हुआ देहावसान

 आज सुबह केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल की मां का देहावसान हो गया. पीयूष गोयल ने इस दुखद खबर की जानकारी अपने ट्विटर के माध्यम से दी..

 ट्वीट में लिखा कि अपने स्नेह, और प्रेम से मुझे हमेशा राह दिखाने वाली मेरी पूज्य माता जी का आज सुबह स्वर्गवास हो गया।

 उन्होंने अपना पूरा जीवन सेवा करते हुए बिताया, और हमें भी सेवाभाव से जीवन बिताने को प्रेरित किया। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों मे स्थान दें। ॐ शांति

https://twitter.com/PiyushGoyal/status/1269100434741854208?s=19

 जिसके बाद कई राजनेता पीयूष गोयल की मां के श्री चरणों में श्रद्धांजलि दे रहे हैं. चंद्रकांता गोयल भारतीय जनता पार्टी की नेता सीमा मटुंगा निर्वाचन क्षेत्र से महाराष्ट्र विधानसभा की सदस्य भी थी.

Exit mobile version