सभी खबरें

मुरैना शराब कांड:- फॉरेंसिक जांच में हुआ यह बड़ा खुलासा, जहरीली शराब में मिलाया गया था यह केमिकल

मुरैना शराब कांड:- फॉरेंसिक जांच में हुआ यह बड़ा खुलासा, जहरीली शराब में मिलाया गया था यह केमिकल

मुरैना/गरिमा श्रीवास्तव:- मुरैना में जहरीली शराब पीने से अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है तो वहीं कई लोग मौत से लड़ रहे हैं. इस मामले की फॉरेंसिक जांच में पता चला है कि शराब में मेथेनॉल (मिथाइल अल्कोहल) मिलाया गया था.. मरे हुए लोगों की विसरा रिपोर्ट सामने आ गई है जिसमें यह स्थिति साफ कर दी गई है कि शराब में जहरीला तत्व मिला हुआ था.. दूसरी और एसआईटी ने अपनी जांच पूरी कर ली है और कल यानी शुक्रवार को भोपाल लौट आई है. एसआईटी 18 जनवरी को अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी. 

 एसआईटी के अध्यक्ष व गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ राजेश राजौरा ने अफसरों की बैठक में यह बात कही की अगर अधिकारी अपनी जिम्मेदारी सही तरीके से निभाते तो शायद इतने लोगों की मौत ना होती.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 18 जनवरी को एसाईटी की रिपोर्ट मिल जाने के बाद दोपहर 3 बजे बैठक बुला ली है। घटना के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव गृह डॉ.राजेश राजौरा के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ए. सांई मनोहर, सदस्य उप पुलिस महानिरीक्षक मिथिलेश शुक्ला की टीम तीन दिनों से पूरी घटना की जांच कर कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button