300 दिनों में 3000 से अधिक तबादलें, फिर IPS अफसरों को किया यहां से वहां, देखें सूची  

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में तबादलों का सिलसिला लगातार जारी हैं। आए दिन किसी न किसी विभाग के अधिकारियों को यहां से वहां किया जा रहा हैं। इसी सिलसिले में अब राज्य शासन ने एक फिर आधा दर्ज आईपीएस अफसरों के तबादलें किए हैं। 

खास बात ये है कि पुलिस विभाग में अब तक सबसे ज़्यादा तबादलें देखें गए हैं। शिवराज सरकार द्वारा 10 महीने यानि 300 दिनों में 3000 से अधिक तबादलें कर चुकी हैं। इसमें 80 से 90 फ़ीसदी कलेक्टर, 187 आईएएस और 160 आईपीएस अफसरों को को इधर से उधर किया जा चूका हैं। 

बता दे कि ये पहला मौका नहीं है जब किसी विभाग के अधिकारियों को यहां से वहां किया गया हो। इस से पहले राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS), नाप तोल विभाग, लोक निर्माण विभाग, पुलिस विभाग सहित कई विभागों के अधिकारीयों के तबादलें सरकार द्वारा किए जा चुके हैं। 

देखें सूची

 

Exit mobile version