बड़वानी :- प्रतिदिन 5 हजार से अधिक कार्यो में मिल रहा है 37 हजार से अधिक मजदूरो को रोजगार

प्रतिदिन 5 हजार से अधिक कार्यो में मिल रहा है 37 हजार से अधिक मजदूरो को रोजगार
बड़वानी/हेमंत नागजीरिया:- जिला पंचायत सीईओ मनोज सरियाम ने बताया कि लाॅक डाउन के कारण जिले में लौटे प्रवासी मजदूरो को रोजगार उपलब्ध कराने के लिये वर्तमान में प्रतिदिन 5 हजार 466 कार्यो का संचालन कर 37 हजार 992 लोगो को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं बड़ी संख्या में और कार्यो का मस्टर जारी करवाकर रखा गया है, जिससे आवश्यकता पड़ने पर संबंधित जनपद पंचायत सीईओ तत्काल इन कार्यो को प्रारंभ करवा सके ।
मनोज सरियाम ने बताया कि बड़वानी जिले की 416 ग्राम पंचायतो में से 409 ग्राम पंचायतो में संचालित इन 5 हजार 466 कार्यो में 328 कपीलधारा, 4178 आवास, 13 सुदूर सम्पर्क सड़क, 26 सीसी रोड़, 157 खेत तालाब, 32 पौधारोपण, 13 आंगनवाड़ी, 3 राजीव गांधी सेवा केन्द्र, 5 निस्तार तालाब, 4 तालाब जीर्णोद्वार, 21 चेक डेम, 79 बोल्डर चेक डेम, 1 स्टाॅप डेम, 201 सीपीटीसीसीटी, 2 नाडेब वर्मी कम्पोस्ट, 335 मेढ बंधान, 9 गैबियन, 1 पुलिया निर्माण, 1 नाली निर्माण, 48 निर्मल नीर तथा 8 अन्य कार्य चल रहे है।
उन्होने बताया कि वर्तमान में जनपद पंचायत बड़वानी में 392 कार्य, निवाली में 285 कार्य, पानसेमल में 909 कार्य, पाटी में 538 कार्य, राजपुर में 781 कार्य, सेंधवा में 2326 कार्य, ठीकरी में 235 कार्य चल रहे है।




