Aarey Protest: विरोध में उतरी शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी, पुलिस ने हिरासत में लिया

Aarey Protest: मुंबई के आरे में पेड़ों की कटाई जारी हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बाद इन पेड़ों की कटाई की जा रही हैं। इन पेड़ कटाई को लेकर अब लोग इसके विरोध में उतर चुके हैं। इस विरोध को देखते हुए पुलिस ने आरे की ओर जाने वाले रास्तों पर नाकेबंदी कर दी हैं। इसके अलावा आरे और उसके आसपास भारी संख्या में पुलिसबल की तैनाती की गई हैं।
इसके अलावा पुलिस ने देर रात कई लोगों को हिरासत में भी लिया। बताया जा रहा है कि लोगों को इस इलाके में आने से रोका जा रहा हैं। वहीं, आरे के आसपास धारा 144 लगाई दी गई हैं।
बता दे कि आरे कॉलोनी जंगल प्रोटेस्ट मामले में शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी को मुम्बई पुलिस ने हिरासत में लिया हैं। शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने भी इस मामले में केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अगर सरकार को जंगल की फिक्र नहीं है तो उसे पर्यावरण को लेकर भी अपना दिखावा बंद करना चाहिए।
इसके अलावा कांग्रेस नेता प्रिया दत्त ने भी विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों का साथ देते हुए एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि आज का दिन तथाकथित विकास की, बेहतर जीवन स्तर और पर्यावरण के संरक्षण के ऊपर जीत की तरह हैं। रात के अंधेरे में पेड़ों को काटा गया। यह प्रकृति की हत्या की तरह है और सब को इसका खामियाजा भुगतना होगा। भगवान मुंबई की मदद करे।