13 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

पूर्व UFC स्टार केन वैलासकेज़ की WWE में एंट्री, अपने पुराने दुश्मन को देख दुम दबाकर भागे ब्रॉक लैसनर

हाल ही में WWE स्मैकडाउन का FOX नेटवर्क पर प्रीमियर हुआ है, जिसका एपिसोड बहुत जबरदस्त रहा। इस हफ्ते के स्मैकडाउन के मेन इवेंट में कोफी किंग्सटन और ब्रॉक लैसनर के बीच WWE चैंपियनशिप के लिए एक मुकाबला हुआ था। जिसमें ब्रॉक लेसनर ने लगभग 5 सेकेंड्स में कोफी किंग्स्टन पर अपना फिनिशिंग मूव F5 लगाया और पिन करके नए WWE बन गए | यह मोमेंट वहां बैठे लोगों के लिए काफी चौंका देने वाला साबित हुआ |

WWE में पूर्व UFC रेसलर 'केन वैलासकेज़' की धमाकेदार एंट्री 

केन वैलासकेज़ से डरकर भागे ब्रॉक लैसनर

हाल ही में WWE स्मैकडाउन का FOX नेटवर्क पर प्रीमियर हुआ है, जिसका एपिसोड बहुत जबरदस्त रहा। इस हफ्ते के स्मैकडाउन के मेन इवेंट में कोफी किंग्सटन और ब्रॉक लैसनर के बीच WWE चैंपियनशिप के लिए एक मुकाबला हुआ था। जिसमें ब्रॉक लेसनर ने लगभग 5 सेकेंड्स में कोफी किंग्स्टन पर अपना फिनिशिंग मूव F5 लगाया और पिन करके नए WWE बन गए | यह मोमेंट वहां बैठे लोगों के लिए काफी चौंका देने वाला साबित हुआ |

इसके बाद  'द बीस्ट' टाइटल जीतकर जश्न मना ही रहे थे कि उसी समय WWE के दिग्गज स्टार 'रे मिस्टीरियो' का थीम सांग बजा और उनके साथ पूर्व UFC स्टार केन वैलासकेज़ ने WWE में एंट्री की। केन को देख सब हैरान हो गए | बता दें कि केन वैलासकेज़ एक UFC रेसलर रह चुके हैं। इसी साल वह एक रेसलर बने और अब उन्होंने WWE में अपना डेब्यू कर लिया है । केन और ब्रॉक की पुरानी दुश्मनी रह चुकी है ।

 

दरअसल, केन वैलासकेज़ ने साल 2010 में UFC 121 इवेंट में ब्रॉक लैसनर को टाइटल के लिए TKO (पंच) की मदद से हरा दिया था। जैसे ही केन ने 'द बीस्ट' पर अटैक करने के लिए रिंग में एंट्री की, वैसे ही ब्रॉक लैसनर वहां से भाग गए। बता दें कि 'द बीस्ट' के चेहरे पर पहली बार किसी सुपरस्टार को लेकर इतना डर दिखाई दिया। अब देखना यह होगा कि केन वैलासकेज़ और ब्रॉक लैसनर के बीच किस इवेंट में WWE चैंपियनशिप के लिए मुकाबला बनता दिखता है ।

 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।