रेस्ट हाउस में रुकने के 20 रुपए के साथ साथ चाय-नाश्ते में छूट है चाहते पूर्व विधायक, विधानसभा अध्यक्ष लेंगे फ़ैसला

भोपाल : मध्यप्रदेश के 400 से अधिक पूर्व विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. गिरीश गौतम ने 3 मार्च को राजधानी भोपाल बुलाया है। इन 400 से अधिक पूर्व विधायकों की कई मांगें है जिसपर बातचीत के बाद फ़ैसला लिया जा सकता है।
दरअसल, 400 से अधिक पूर्व विधायक विधानसभा के रेस्ट हाउस में रुकने का 20 रुपए प्रतिदिन किराया भी नहीं देना चाहते हैं। वे चाहते हैं विधानसभा में जो उनका दफ्तर है, उसके चाय-नाश्ते का खर्च भी विधानसभा ही उठाए। इस पर मप्र विधानसभा अध्यक्ष डॉ. गिरीश गौतम ने तीन मार्च को सभी को भोपाल बुलाया है। उन्होंने कहा कि उनकी मांगों पर उसी दिन बात करके निर्णय लेंगे। टोल व रेस्ट हाउस में छूट के साथ चाय-नाश्ते का बजट समेत कई बातें हैं। प्रोटोकॉल का भी विषय है।
गौरतलब है कि अभी पूर्व विधायकों को पहले तीन दिन 20 रुपए, इसके बाद के तीन दिन 50 रुपए और उसके बाद 100 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से किराया लगता है। इसके अलावा टोल-टैक्स से छूट वाली इनकी फाइल भी जल्द निर्णायक स्तर पर पहुंचने वाली है। इनकी गाड़ियों में फास्टेग लगेगा, जिसका बिल सरकार भरेगी।
ये है पूर्व विधायकों की मांगें
- दिल्ली के मप्र भवन में आरक्षण मिले।
- टोल टैक्स पर एक वाहन को छूट।
- विधायकों के वेतन से आधी पेंशन।
- शासन की प्रोटोकॉल सूची में नाम जुड़ना।




