MonkeyPox : भारत में बजने लगी खतरे की घंटी, दिल्ली में मिला एक और मरीज़, स्वास्थ मंत्री ने कही ये बात

नई दिल्ली : Monkeypox वायरस अब तक दुनिया के 77 देशों में अपने पाँव फैला चुका है और अब भारत में भी इसके खतरे की घंटी बजने लगी है।

पूरे देश में मंकीपॉक्स के मामले बढ़कर 8 हो चुके हैं। मंगलवार को राजधानी दिल्ली में नाइजीरिया से आए एक व्यक्ति में इस वायरस की पुष्टि हुई है। दिल्ली में अब तीन मंकीपॉक्स से ऐक्टिव मामले हो चुके हैं, इससे पहले में राजधानी में 2 मामले आ चुके हैं। वहीं देश में इस वायरस के लक्षण वाले व्यक्ति की मौत हो गई है।

स्वास्थ मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि 14 जुलाई को देश में मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आया था। फिलहाल देश में 8 मामले हैं। जिसमें से 5 विदेश से आए लोगों में पाए गए हैं। वैसे इस वायरस को हल्के में लेना सही नहीं है, लेकिन डरने या घबराने की जरूरत भी नहीं हैं।

उन्होंने कहा की यह वायरस कोरोना की तरह तेजी से नहीं फैलता। यह नजदीकी संपर्क में आने से फैलता है।

स्वास्थ मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि इस जानलेवा वायरस को लेकर भारत सरकार भी अलर्ट हो चुकी है और इस वायरस की देख-रेख के लिए केंद्र सरकार द्वारा एक टीम का भी गठन किया है। इस टीम की कमान नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल संभाल रहे हैं।

Exit mobile version