खोजें

Monkey Pox : केंद्र ने राज्य सरकारों को जारी की गाइडलाइन, बरत रही है सतर्कता

प्रकाशित:
लेखक: Editor_Lokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

नई दिल्ली : दुनिया के 24 देशों में मंकीपॉक्स फ़ैल चुका है। इसके सबसे ज्यादा शिकार बच्चे हो रहे हैं। जारी आकड़ो के अनुसार मंकीपॉक्स के मामलों की संख्या 400 तक पहुंच गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने आने वाले समय में संख्या बढ़ने की आशंका जताई है।

इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस वायरस को लेकर राज्यों के लिए गाइडलाइन जारी की है। गाइडलाइन के मुताबिक मंकीपॉक्स के मरीज की निगरानी 21 दिन की जाएगी। 21 दिन की शुरुआत उस दिन से मानी जाएगी जिस दिन मरीज किसी दूसरे मरीज या उसकी किसी वस्तु से संपर्क में आया होगा।

गाइडलाइन में कहा गया है कि यदि कोई संक्रमित मरीज भारत में कहीं भी मिलता है तो उसका सेम्पल जांच के लिए पुणे स्थित नेशनल वायरोलॉजी इंस्टीट्यूट में भेजा जायेगा।

हालांकि, भारत में अभी मंकीपॉक्स का एक भी मामला सामने नहीं आया है लेकिन सरकार अभी से सतर्कता बरत रही है, जिससे यदि कोई संक्रमित मरीज पता चलता है तो उसे तुरंत निगरानी में लेकर उसका इलाज किया जा सके।

Exit mobile version