Modi जी, Shah जी, Shivraj जी, बहुत हुआ नोटंकी नाटक, अब बाबा महाकाल आपको उखाड़ फेकेंगे – सिंधिया

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – भाजपा में शामिल होने के बाद राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पहली बार इंदौर उज्जैन दौरे पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की जमकर तारीफ की। साथ ही पूर्व की कमलनाथ सरकार को आड़े हाथों लेते हुए करारा निशाना साधा। 

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि 15 महीनों की कांग्रेस सरकार में जो भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी मैंने देखी है ऐसी स्थिति मैंने कभी नहीं देखी हमारे साथियों ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए सरकार के खिलाफ इस्तीफा दिया। मैंने और साथियों ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ली।

ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस बयान पर अब कांग्रेस ने पलटवार किया हैं।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट से सिंधिया का पुराना वीडियो शेयर किया हैं। सिंधिया का ये वीडियो उज्जैन का ही हैं। इस वीडियो में सिंधिया, पीएम मोदी, अमित शाह, और शिवराज सिंह पर निशाना साधते हुए नज़र आ रहे हैं।

सिंधिया कह रहे है शिवराज जी, मोदी जी, अमित शाह जी आपकी 15 साल की नाटक नोटंकी बहुत हो गई, अब बाबा महाकाल ही आपको यहां से उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। मुझे उज्जैन की जनता पर पूरा भरोसा हैं। 

इतना ही नहीं सिंधिया यहां धर्म की बात कर रहे हैं। इसके साथ ही भाजपा पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगा रहे हैं। 

वहीं, दिग्विजय सिंह के इस ट्वीट को पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने भी री ट्वीट किया, और कहा कि जय बाबा महाकाल। बाबा महाकाल की नगरी में दिया गया यह ओजस्वी भाषण हम सभी को सुनना चाहिए।

https://twitter.com/pcsharmainc/status/1295265040795238403?s=19

Exit mobile version