मोदी सरकार की नीयत खोटी, हजारों युवाओं को यूक्रेन से भारत लाने में रही नाकाम : राकेश टिकैत

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने एक बार फिर मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अभी तक एमएसपी पर कोई कमेटी नहीं बनाई है. इससे साबित होता है कि सरकार की नीयत में खोट है। 

राकेश टिकैत ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान देश के 750 किसानों की जान गई, आज तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनकी शहादत पर एक शब्द भी नहीं बोला। यह पूरे देश के किसानों का अपमान है।

उन्होंने कहा कि आंदोलन जब वापिस लिया गया था तो उस समय सरकार के साथ जो समझौता हुआ था। उस पर सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

इस दौरान राकेश टिकैत ने यूक्रेन में फंसे हज़ारों युवाओं को लेकर भी मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि आज यूक्रेन में देश की हजारों युवा फंसे हुए है, लेकिन सरकार उन्हें स्वदेश लाने में देरी कर रही है। यह सरकार की नाकामी है।

Exit mobile version