Modi Cabinet : सिंधिया के साथ साथ MP से एक और मंत्री बनाने की तैयारी, इन दो दिग्ग्जों के नाम आगे 

नईदिल्ली/मध्यप्रदेश : बुधवार की शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरी बार सत्ता में आने के बाद पहली बार कैबिनेट विस्तार (Cabinet Expansion) होगा। कुछ नए चेहरों को जगह मिल सकती है, जबकि कुछ मंत्रियों के विभाग बदले जा सकते हैं। 27 संभावित नेताओं के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने की चर्चा हैं। वहीं, मप्र में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी मंत्रिमंडल में शामिल किए जानें कि चर्चा जोरों पर हैं। इतना ही नहीं सिंधिया के साथ साथ मप्र को एक और केंद्रीय मंत्री मिल सकता हैं। 

प्रबल दावेदारों में जबलपुर से सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह और टीकमगढ़ से सांसद वीरेंद्र खटीक का नाम आगे हैं। राकेश सिंह लोकसभा में मुख्य सचेतक हैं और चार बार के सांसद हैं। राकेश सिंह का मजबूत पक्ष यह है कि वे अभी 59 वर्ष के हैं। मोदी कैबिनेट में जिस तरह से कम उम्र नेताओं को मौका दिया जा रहा है, उस क्राइटेरिये में राकेश सिंह को मौका मिल सकता हैं। हालांकि महाकौशल क्षेत्र से दो केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल (दमोह) और फग्गन सिंह कुलस्ते (मंडला) वर्तमान में मोदी कैबिनेट में हैं। अटकलें हैं कि इन दोनों में से किसी को हटाकर राकेश सिंह को मौका दिया जा सकता है।

वहीं, दूसरी तरफ टीकमगढ़ से सांसद वीरेंद्र खटीक छह बार के सांसद हैं और पूर्व में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। दिल्ली में खटीक को लेकर चर्चा है कि थावरचंद गेहलोत चूंकि अनुसूचित जाति वर्ग से हैं। लिहाजा उनकी जगह इसी वर्ग से खटीक को मौका दिया जा सकता हैं। इसके अलावा खटीक टीकमगढ़ से सांसद हैं, जिसकी सीमा उत्तर प्रदेश से सटी है। बता दे कि आने वाले दिनों में उप्र में चुनाव हैं। 

बहरहाल, साल 2019 में सरकार बनने के बाद अब तक मोदी कैबिनेट में कोई विस्तार नहीं हुआ हैं। जबकि कई मंत्रियों के पास तीन कैबिनेट पोर्टफोलियो तक हैं। ऐसे में आज मोदी कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है जिसको लेकर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। 
 

Exit mobile version