मोदी कैबिनेट का विस्तार जल्द, सिंधिया बड़े पद के दावेदार, चर्चाओं का बाज़ार गर्म

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिली। भाजपा ने 19 सीटों पर अपनी जीत का परचम लहराया, और सत्ता में अपनी जगह कायम रखी।

भाजपा की इस बड़ी जीत में ज्योतिरादित्य सिंधिया की अहम भूमिका रही। सिंधिया ने इस चुनाव को जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया। जो उनके काम भी आया, और भाजपा ने जीत हासिल की। 

इधर, उपचुनाव में भाजपा की जीत के बाद अब ज्योतिरादित्य सिंधिया को केन्द्र में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती हैं। माना जा रहा है कि मोदी कैबिनेट के विस्तार में ज्योतिरादित्य सिंधिया को बड़ा पद मिल सकता हैं।

बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी माह के अंतिम सप्ताह में अपनी टीम का विस्तार कर सकते हैं। बिहार सहित कई प्रदेशों में उपचुनाव में सफलता हासिल करने के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना तेज हो गई हैं। जिसमें सिंधिया को बड़ा पद मिलने की उम्मीद हैं। 

गौरतलब है कि ये वोही सिंधिया है जिन्होंने मार्च माह में कमलनाथ सरकार का साथ छोड़ा था। सिंधिया के साथ साथ उनके 22 समर्थकों ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद प्रदेश से कमलनाथ की सरकार गिर गई थी। बाद में 28 सीटों पर उपचुनाव हुए जिसमें भाजपा को बड़ी जीत मिली। 

Exit mobile version