Bhopal:- कोरोना वायरस को लेकर होनी चाहिए बेंगलुरु से लौट रहे विधायकों की जांच :- दिग्विजय सिंह

भोपाल /बेंगलुरु :- पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बेंगलुरु से आ रहे विधायकों के लिए बड़ा बयान दिया है। कोरोना का कहर पूरे विश्व भर [पर मंडरा रहा है और आज भारत में कोरोना से संक्रमित पहले व्यक्ति की मौत हो गई  कर्नाटक में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
 बेंगलुरु (Banglore) से कुछ विधायकों को भोपाल लाया जा रहा हैं। जानकारी के अनुसार इन विधायकों को स्पेशल प्लेन से भोपाल लाया जा रहा हैं।
खबरों की माने तो ये सभी विधायक ज्योतिरादित्य सिंधिया के नॉमिनेशन में शामिल होने आ रहे हैं।

जिसके बाद अब दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा कि भोपाल (Bhopal)में प्लेन लैंड करते ही सभी विधायकों की मेडिकल जांच होनी चाहिए। दिग्विजय सिंह के इस बयान से यह स्पष्ट हो चूका है कि बेंगलुरु से कुछ विधायक वाक़ई भोपाल लौट रहे हैं।

 

 

Exit mobile version